Bokaro News : मिलन सिंह की शहादत युवाओं को करेगी प्रेरित : अमर बाउरी
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 1:48 AM
Bokaro News : राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने शहीद के पिता को हर संभव मदद का दिया आश्वासन
Bokaro News : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी रविवार को भोजूडीह के दामोदपुर निवासी शहीद सीआरपीएफ जवान मिलन सिंह राजपूत के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिल कर सांत्वना दी. साथ ही उन्होंने फोन से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से शहीद के पिता से बात करायी. राज्य मंत्री ने फोन पर शहीद के पिता से कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले के पिता से बात करते हुए उन्हें गर्व महसूस हो रहा है. हर संभव मदद के लिए आपके साथ हैं. वहीं अमर बाउरी ने कहा कि मिलन की शहादत राज्य व क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. उनकी शहादत क्षेत्र के युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी. दुख की इस घड़ी में हम सब शहीद के परिवार के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के तरफ सें शहीद के सम्मान के लिए श्रद्धांजलि देने के लिए कोई प्रतिनिधि व मंत्री नहीं पहुंचे, जो बहुत ही दुखद है. भाजपा की रघुवर दास सरकार में शहीदों के सम्मान के लिए मंत्री को सरकार के प्रतिनिधि बनाकर शहीदों के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










