मगध महिला कॉलेज : नवनिर्वाचित छात्राओं ने ली शपथ

Published by : KUMAR PRABHAT Updated At : 01 Sep 2025 8:41 PM

विज्ञापन

मगध महिला कॉलेज परिसर में दोपहर 1:30 बजे नवनिर्वाचित केन्द्रीय छात्र संघ के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना मगध महिला कॉलेज परिसर में दोपहर 1:30 बजे नवनिर्वाचित केन्द्रीय छात्र संघ के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. कार्यक्रम में सोनल प्रिया सहित कुल 13 सदस्यों ने शपथ ली. इसकी शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य प्रो नागेंद्र प्रसाद वर्मा ने की. उन्होंने निवर्तमान सदस्यों का उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और नवनिर्वाचित सदस्यों को सकारात्मकता और अनुशासन के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया. इसके बाद छात्र संघ के पूर्व सदस्यों ने नये सदस्यों को बैज पहनाकर उन्हें उनकी जिम्मेदारियां सौंपी. प्राचार्य ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को लगन और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य निभाने की शपथ दिलायी. आयोजन केन्द्रीय छात्र संघ की अध्यक्ष डॉ अर्चना जायसवाल के नेतृत्व में किया गया. इस मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola