महुआडांड़ में भक्तिभाव से की जा रही है भगवान गणेश की पूजा

Updated:
विज्ञापन

महुआडांड़ में भक्तिभाव से की जा रही है भगवान गणेश की पूजा

विज्ञापन

महुआडांड़़ आर्यन संघ (बाजार शिव मंदिर) के द्वारा गणेश पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है. शनिवार की संध्या आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इसके साथ दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति महिला समूह की माताएं- बहने उमंग और भक्ति भाव के साथ पूजा-आरती में शामिल हुईं. आर्यन संघ के पंकज दास बाबू ने बताया कि विगत यहां 10 वर्षों से गणेश पूजा की जा रही है. लेकिन इस वर्ष कुछ अलग और बेहतर प्रयास किया गया है. आर्यन संघ के सभी सदस्यों और समाज के आर्थिक सहयोग से भव्य आकर्षक पंडाल और साथ ही खूबसूरत लाइटिंग से सजावट की गयी है. साथ ही पंडाल के बाहर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है. इस बार गणेश चतुर्थी महोत्सव सात दिन तक चलेगा. एक सितंबर को भव्य भंडारा का आयोजन पूजा समिति की ओर से किया गया है. मौके पर अभिषेक कुमार, अमित पांडेय, विकास कुमार भोला, सत्यम कुमार, हंस कुमार, निकेश कुमार, भोला केशरी, मन्नू कुमार, करण कुमार, संतोष जायसवाल, विवेक शर्मा, ऋषभ सोनी, रोहित कुमार, विशेष जायसवाल, अभिषेक प्रजापति, अंशु कुमार, सूरज कुमार, अनूप कुमार, सूरज केशरी, प्रियांशु बजरंगी, सुरेश कुमार, मोनू गुप्ता, आशित कुमार, मोती लाल, मनीष कुमार, आकाश कुमार, शौर्य कुमार व किट्टु पाठक समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola