ePaper

कनाप रोड के होटल से हजारों की हुई चोरी

Updated at : 20 Jun 2025 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
कनाप रोड के होटल से हजारों की हुई चोरी

हसपुरा. हसपुरा के कनाप रोड मुहल्ला स्थित अनिल होटल से गुरुवार की रात हजारों की चोरी होने का मामला सामने आया है. अनिल होटल में अब तक सात बार चोरों

विज्ञापन

हसपुरा. हसपुरा के कनाप रोड मुहल्ला स्थित अनिल होटल से गुरुवार की रात हजारों की चोरी होने का मामला सामने आया है. अनिल होटल में अब तक सात बार चोरों ने हाथ साफ किया है. चोरी की इस घटना में गल्ला में रखा एक हजार रुपये से भी अधिक का खुदरा व पीतल का बड़ा परात चोरी हुई है. इसके पहले गैस सिलिंडर के अलावे मिठाई भी चोरी हुई थी. चोरी की एक घटना को हसपुरा पुलिस उद्भेदन कर नहीं पाती कि दूसरी घटना सामने आ जाती है. आश्चर्य तब होता है कि डायल 112 की गश्ती वाहन सड़क पर खड़ी रहती है और उसके आसपास ही चोरी की घटना हो जाती है. लोगों का मानना है कि चोर पुलिस को भी चुनौती दे रखे है. बताया जाता है कि होटल मालिक अनिल प्रसाद ने शुक्रवार की सुबह दुकान खोला तो देखा कि पिछला दरवाजा उलहा हुआ है. जब दुकान में रखे गल्ला पर नजर पड़ी तो खुला हुआ नजर आया उसमें रखा पैसा गायब था. देखते-देखते भीड़ इकट्ठा हो गयी और जितने लोग उतने तरह की बात होने लगी. सभी लोग इसे पुलिस की नाकामी बता रहे थे. लोगों का कहना है कि कोइ ऐसा दिन नहीं है कि हसपुरा शहर में चोरी की घटना नहीं हुई हो. आखिर पुलिस चोरों तक क्यों नहीं पहुंच पा रही है. चोरी की घटनाओं का उद्भेदन नहीं होने कारण चोरों का हौसला बढ़ता जा रहा है और चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola