खगड़िया के ड्रग्स तस्कर को 1.1 ग्राम स्मैक के साथ मुंगेर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published at :02 May 2024 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
खगड़िया के ड्रग्स तस्कर को 1.1 ग्राम स्मैक के साथ मुंगेर पुलिस ने किया गिरफ्तार

- गिरफ्तार ड्रग्स कारोबारी निजी रिहेब सेंटर में करता है काम ..प्रतिनिधि, मुंगेर ..मुफस्सिल थाना पुलिस ने बुधवार को श्रीकृष्ण सेतु स्थित पुलिस पिकेट के समीप एक ड्रग्स कारोबारी को

विज्ञापन

– गिरफ्तार ड्रग्स कारोबारी निजी रिहेब सेंटर में करता है काम ..प्रतिनिधि, मुंगेर ..मुफस्सिल थाना पुलिस ने बुधवार को श्रीकृष्ण सेतु स्थित पुलिस पिकेट के समीप एक ड्रग्स कारोबारी को गिरफ्तार किया. जो खगड़िया जिले के टाउन थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-12 नगरपालिका रोड निवासी दिलीप यादव का पुत्र शंभु कुमार है. जिसके पास से पुलिस ने 1.1 ग्राम मादक पदार्थ (स्मैक) बरामद किया. उसके खिलाफ मुफस्सिल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया. प्रशिक्षु आईपीएस सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि खगड़िया से एक युवक मादक पदार्थ का खैप लेकर मोटर साइकिल से मुंगेर डिलिवरी करने आ रहा है. उनके नेतृत्व में श्रीकृष्ण सेतु स्थित पुलिस पिकेट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान रोको-टोको अभियान प्रारंभ किया गया. इसी दौरान एक मोटर साइकिल सवार पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. जब तक वह मोटर साइकिल घुमा कर भागता तब तक पुलिस बलों ने उसे दौड़ कर पकड़ लिया. तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक पुड़िया बरामद किया गया. जिसमें भूरे रंग का मादक पदार्थ था. जिसका वजन 1.1 ग्राम था. पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया. जो खगड़िया जिले के टाउन थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-12 निवासी शंभू कुमार था. जो खगड़िया से मादक पदार्थ लेकर मुंगेर आ रहा था. पुलिस ने उसकी मोटर साइकिल और मोबाइल को भी जब्त कर लिया. उन्होंने कहा कि खगड़िया के निजी रिहेब सेंटर में वह काम करता है. जो चार बार विभिन्न मामलों में जेल जा चुका है. उससे सघन पूछताछ किया गया है. जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रहा है. अप्रैल में भी तीन पैडलर 10.18 ग्राम स्मैके साथ हुआ था गिरफ्तार .. मुंगेर : कोतवाली थाना पुलिस ने 16 अप्रैल 2024 को ड्रग्स कारोबारी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था. जिसके पास से पुलिस ने 10.18 स्मैक बरामद किया गया था. विदित हो कि पुलिस ने श्रीकृष्ण सेतु पुल के पास लालदरवाजा लिंक पथ पर छापेमारी की थी. जिसमें खदेड़ कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया. जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम टीकारामपुर निवासी अमित आनंद, अभिसार आनंद एवं वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चंडिका स्थान निवासी अजीत कुमार था. जो खगड़िया जिले से 10.18 ग्राम स्मैक तस्करी कर मुंगेर आ रहा था. जिसे मुंगेर के युवाओं को बेचने की तैयारी थी. इस मामले में भी पुलिस इन तीनों के अतिरिक्त इसके नेटवर्क में शामिल डग्स पैडलर व माफियाओं को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola