जमीन विवाद को लेकर मारपीट में सात लोग जख्मी

Updated at : 13 May 2024 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर मारपीट में सात लोग जख्मी

बेलहर. थाना क्षेत्र के धौरी पंचायत अंतर्गत चौरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में 7 लोग जख्मी हो गये. सभी जख्मी का इलाज सामुदायिक

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के धौरी पंचायत अंतर्गत चौरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में 7 लोग जख्मी हो गये. सभी जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए तीन लोगों को बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. वहीं एक पक्ष के जख्मी पंकज कुमार, नरेश कुमार एवं निशा देवी जिसमें पंकज कुमार को रेफर किया गया है तथा दूसरे पक्ष के जख्मी मुनी लाल सिंह, वीरेंद्र मंडल, पिंटू मंडल, राज प्रिया कुमारी में मुनीलाल सिंह एवं वीरेंद्र मंडल को रेफर किया गया है. दोनों पक्षों ने थाना में लिखित आवेदन देकर एक दूसरे के विरुद्ध मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola