अगस्त माह में शेखपुरा में 111 प्रतिशत हुई बारिश

Published by : SANTOSH KUMAR SINGH Updated At : 01 Sep 2025 9:11 PM

विज्ञापन

मानसून के बेरुखी के कारण जिले में लोगों का जनजीवन पूरी तरह एक बार फिर से गर्मी के कारण अस्त- व्यस्त होता दिख रहा है.

विज्ञापन

शेखपुरा. मानसून के बेरुखी के कारण जिले में लोगों का जनजीवन पूरी तरह एक बार फिर से गर्मी के कारण अस्त- व्यस्त होता दिख रहा है. बारिश के अभाव में चिलचिलाती धूप में जिले का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. हालांकि अगस्त माह में जिले में औसत से लगभग 111 प्रतिशत बारिश दर्ज किया गया है. अगस्त माह में जिले में औसतन 299.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है. लेकिन इस बार बारिश का बैग इस माह में यहां 334.49 मिली मीटर दर्ज किया गया. इसमें से सबसे ज्यादा 454 मिली मीटर बारिश घाटकुसुंभा प्रखंड क्षेत्र में दर्ज किया गया. इसी प्रकार 441 मिमी बारिश बरबीघा प्रखंड क्षेत्र में दर्ज किया गया. सदर प्रखंड शेखपुरा और चेवाड़ा में 322-322 मिली मीटर, अरियरी प्रखंड क्षेत्र में 229 मिलीमीटर और शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र में 237 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई. इसके पूर्व जुलाई माह में भी जिले में औसत से 105 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई थी. इस संबंध में प्राप्त जानकारी बताया गया कि पिछले दो माह में सामान्य से कुछ अधिक बारिश होने के कारण जिले में खेती किसानी के काम में अच्छे उपज की संभावना दिख रही है. मानसून के आभाव में भी अभी जिले के तालाब और नदी-आहार वगैरह में पानी देखा जा रहा है. हालांकि, बारिश के आभाव में ऊंचे स्थानों पर लगाए गए कई धान के खेत सूखने शुरू हो गये है. जिससे फसल के पीले पड़ने की संभावना बन गई है. इस संबंध में बताया गया कि सितंबर माह में जिले में औसतन 205 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है. लेकिन, मौसम विभाग द्वारा सितंबर माह में औसत से ज्यादा बारिश की भविष्यवाणी की गई है. जिससे लोगों में एक आशा की किरण दिख रही है. लेकिन पिछले 10 दिनों से हल्की-फुल्की बारिश के अलावा लोगों को निराशा ही हाथ लग रही है. सड़कों पर धूल उड़ रहे हैं. चमकीले धूप से लोगों के पसीने निकल रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola