सामाजिक न्याय के लिए मंडल कमीशन की सभी सिफारिशें लागू करें

सामाजिक न्याय के लिए मंडल कमीशन की सभी सिफारिशें लागू करें
– आज का भारत एवं वर्तमान में संविधान और संस्थाओं की स्थिति विषय पर हुई परिचर्चा कटिहार. स्थानीय टाउन हॉल में रविवार को महामना बीपी मंडल जयंती समारोह मनाया गया. समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नयी दिल्ली से आये पत्रकार नवीन कुमार एवं विशिष्ट अतिथि नेशनल दस्तक के शंभू कुमार सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव व अन्य अतिथियों ने किया. महामना बीपी मंडल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. एनएफ रेलवे ओबीसी इम्प्लाइज एसोसिएशन कटिहार अध्यक्ष संजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया एवं मंडल आयोग के सिफारिश को शत-प्रतिशत लागु करने का मांग की. वक्ताओं ने मंडल जी के सपनों का भारत बनाने, सामाजिक न्याय, शिक्षा और संविधान की रक्षा पर जोर दिया. वीआईपी जिला प्रभारी किशोर कुमार मंडल ने कहा कि हमें महामना बीपी मंडल के सपनों का भारत बनाना है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने मंडल आयोग की सभी सिफारिश को लागू करने की जरूरत है. राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष तारकेश्वर ठाकुर ने मंडल कमीशन रिपोर्ट को हूबहू लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया. नगर पंचायत मनिहारी के मुख्य पार्षद राजेश कुमार ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की रक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है. अखिल भारतीय जीवन बीमा निगम पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण संघ, नई दिल्ली के महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि सरकारी नौकरियों में पिछड़े वर्गों की उपेक्षा हो रही है. मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार नवीन कुमार ने कहा कि बहुजनों को शिक्षा से वंचित रखने के प्रयास किये जा रहे हैं. जदयू नेता सतीश ठाकुर ने मंडल कमीशन के सिफारिश को लागु करने की मांग की. विशिष्ट अतिथि नेशनल दस्तक के शंभू कुमार सिंह ने कहा कि गरीबी दूर करने का एकमात्र साधन शिक्षा है. अध्यक्षता और धन्यवाद ज्ञापन श्री कृष्ण आस्था मंच के अध्यक्ष इंजीनियर गिरिजा प्रसाद सिंह ने की. संचालन सयुंक्त रूप से बनबारी लाल यादव एवं राजन प्रसाद गुप्ता ने किया. स्वागत गान राजन प्रसाद गुप्ता ने किया. संकल्प लिया कि महामना बीपी मंडल के विचारों और सिद्धांतों को समाज में जन-जन तक पहुंचाया जायेगा. राकेश, संदीप कुमार, दीप नारायण यादव, सुनील कुमार यादव, प्रमोद कुमार, शिवाकांत यादव, रामनाथ यादव, नवीन कुमार, राकेश कुमार, भोला यादव, देवानंद यादव और अनिरुद्ध यादव, योगी पासवान, राजकुमार साह, राकेश कुमार, सच्चिदानंद अमर, भोला यादव, केदार पासवान, सुबोध यादव का योगदान सराहनीय रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




