अवैध रूप संचालित शराब की भट्ठी ध्वस्त

रोशनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिहरगाईं गांव के समीप जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कई शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया.
बांकेबाजार. रोशनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिहरगाईं गांव के समीप जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कई शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से चलायी जा रहीं शराब भट्ठियों को पुलिस द्वारा ध्वस्त किया गया है. वहीं शराब बनाने के उपकरण सहित बड़ी संख्या में जावा महुआ को भी नष्ट किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गया. हालांकि उन्हें चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




