हथियार के बल पर रुपए छिनतई मामले में चार धराया

Edited by Kumar Ashish
Updated:
विज्ञापन

तीन अज्ञात युवक ओवर टेक कर हथियार के बल पर रोककर जेब से 56493 रुपया छीन लिया

विज्ञापन

सिंहेश्वर, मधेपुरा. थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया नहर के पास हथियार के बल पर छिनतई की घटना घटित हुई थी. जिस मामले में चार युवक को छिनतई की गई मोबाइल के आधार गिरफ्तार किया गया. इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि समूह लोन के जीएलओ शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर वार्ड 16 निवासी आरजू कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराया था. उसने बताया था कि वह मोराबारी से समूह लोन का वसूली कर सिंहेश्वर कार्यालय आने के क्रम में सिरसिया नहर के पास तीन अज्ञात युवक ओवर टेक कर हथियार के बल पर रोककर जेब से 56493 रुपया छीन लिया. जबकि इस दौरान मोबाइल भी छीन लिया गया था. इसी बीच छिनतई की गई मोबाइल के आधार पर डंडारी निवासी ललटू कुमार, राजकुमार, कमरगामा निवासी रौशन कुमार, सिरसिया मौजहा टोला निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया. सभी पर अप्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola