सेवानिवृत सीसीएलकर्मियों को दी गयी विदाई

Edited by JITENDRA RANA
Updated:
विज्ञापन

पिपरवार जीएम ऑफिस कांफ्रेंस हॉल में सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त छह सीसीएलकर्मियों को विदाई दी गयी.

विज्ञापन

पिपरवार. पिपरवार जीएम ऑफिस कांफ्रेंस हॉल में सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त छह सीसीएलकर्मियों को विदाई दी गयी. सेवानिवृतकर्मियों में ओएस सीताराम केसरी, कटगरी टू महिला मजदूर बगमतिया देवी, सीनियर चैन मैन प्रणव कुमार बनर्जी, आर्म गार्ड बरुण चौधरी, डोजर ऑपरेटर उस्मान अंसारी व ईपी फीटर विजय बावरी का नाम शामिल है. जीएम संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुए इस समारोह में सभी कर्मियों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. सीसीएल की ओर से उन्हें सेवा प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र, चांदी का सिक्का, बर्तन सेट आदि उपहार दिये गये. इस अवसर पर प्रबंधन द्वारा सभी कर्मियों को पीएफ, ग्रेच्युटी, मेडिकल व पेंशन सुविधा एक साथ उपलब्ध करा दिया गया. समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कर्मियों के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके सुखमय भविष्य की मंगल कामना की. संचालन एसओपी नागेश गोपाल ने किया. मौके पर कई अधिकारी, कर्मचारी व यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola