कतर से आयी 6 सदस्यीय टीम ने मवि मानिकपुर में व्यवस्था का किया मूल्यांकन
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 01 Sep 2025 6:57 PM
कतर की राजधानी दोहा से छह सदस्यीय टीम सोमवार को मध्य विद्यालय मानिकपुर पहुंची
सूर्यगढा. कतर की राजधानी दोहा से छह सदस्यीय टीम सोमवार को मध्य विद्यालय मानिकपुर पहुंची. टीम में केन्या व स्वीडन के नागरिक थे. विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रसाद महतो ने बताया कि टीम द्वारा देश में सरकारी विद्यालयों में यहां की व्यवस्था, शैक्षणिक स्तर व पीबीएल आधारित शिक्षा की जानकारी लेनी है. जिला कोऑर्डिनेटर कृष्णा के साथ टीम सोमवार की सुबह 11 बजे मध्य विद्यालय मानिकपुर पहुंची. टीम के सदस्य ढाई घंटे तक विद्यालय में रहे. इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था, शैक्षणिक स्तर, पीबीएल पर आधारित शिक्षा आदि की जानकारी ली. विद्यालय में कक्षा संचालन अवधि के दौरान वर्ग कक्ष में बच्चों से प्रश्न पूछा गया. टीम के सदस्यों द्वारा विद्यालय के शिक्षकों के साथ इस संदर्भ में संवाद किया गया. मूल्यांकन के उपरांत सदस्यों ने यहां की व्यवस्था पर संतोष जताया. विदेशी टीम द्वारा मूल्यांकन की वजह से विद्यालय में शिक्षक एवं छात्र भी उत्साहित नजर आये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










