लाल किला प्रारूप में सजेगा दुर्गा पंडाल, नयी कार्यकारिणी का गठन

Updated:
विज्ञापन

लाल किला प्रारूप में सजेगा दुर्गा पंडाल, नयी कार्यकारिणी का गठन

विज्ञापन

चंदवा़ रविवार को दुर्गा मंडल रोल-महुआमिलान की बैठक दुर्गा मंडप परिसर में हुई. अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने की, संचालन आशीष कुमार सिंह ने की. इसमें दुर्गा पूजा को भव्य बनाने को लेकर चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. निर्धारित किया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण लाल किला के प्रारूप पर किया जायेगा. साथ ही भक्ति जागरण के आयोजन तथा विजयादशमी के अवसर पर लगने वाले जतरा मेले को और आकर्षक व भव्य बनाने पर सहमति बनी. बैठक में सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष प्रतुल शाहदेव, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश प्रसाद गुप्ता बनाये गये. उपाध्यक्षों में रमेश साव, हरिवंश प्रजापति, गंदरु भगत, जगेश्वर भगत, सत्यपाल सिंह, कोलेश्वर यादव, रोहित शाहदेव, शिवचरण उरांव, बलकु मुंडा और राजेश यादव शामिल हैं. प्रधान महासचिव आशीष सिंह, महासचिव शिव कुमार मुंडा, डब्लू प्रजापति, बालेश्वर उरांव, सीताराम उरांव व दीपक निषाद चुने गये. सचिव पद की जिम्मेदारी सुशील मुंडा, मैनेजर उरांव, शंकर प्रजापति, सोमरा उरांव और दीपक शाहदेव को दी गयी. संरक्षक मंडली में उदयमणि शहदेव, मोहन लाल चावड़ा, सूर्यनाथ सिंह, उदित शाहदेव, अजित शाहदेव, कुशेश्वर यादव, कैलाश यादव, धनु घटवार, बैजु गुंडा और शंभू सिंह को शामिल किया गया. कोषाध्यक्ष अनिष प्रसाद गुप्ता व हेमंत चावड़ा बने. पंडाल व पूजा व्यवस्था की जिम्मेदारी डब्लू प्रजापति, लखन प्रजापति, रूपेश प्रजापति, सूर्यनाथ सिंह और ब्रजेश प्रजापति को दी गयी. प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी अभ्यास शाहदेव, नारायण प्रजापति, अनिल साव, दिलीप साव व जयंत प्रसाद को मिली. युवा कार्यसमिति दल में शशि शेखर सिंह, संतोष प्रजापति, हिरालाल प्रजापति, शंकर प्रजापति, निखिल गुप्ता, अंकित कुमार, अजय घटवार, रामदास प्रजापति, विजय घटवार, कुलदीप मुंडा, प्रेम मुंडा, संदीप मुंडा, पियूष प्रसाद, यमुना घटवार, अमित रावत, चंद्रकांत गिरी, अंकित उरांव, राजेश किशोर मुंडा, देव कुमार, अमृत प्रजापति और जर्नादन घटवार को शामिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola