दिवाली जैसे छठ पर भी शहर की हवा हुई दम घोंटू
Updated at : 28 Oct 2025 8:21 PM (IST)
विज्ञापन

<P>छठ की शाम से ही बढ़ता रहा एक्यूआइ, रात में सर्वाधिक प्रदूषण</P>कई इलाकों में स्तर 194 तक पहुंचा, लोगों को हुई परेशानी <P>उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर</P>दिवाली जैसे छठ पर भी
विज्ञापन
छठ की शाम से ही बढ़ता रहा एक्यूआइ, रात में सर्वाधिक प्रदूषण
कई इलाकों में स्तर 194 तक पहुंचा, लोगों को हुई परेशानीउपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर
दिवाली जैसे छठ पर भी शहर की हवा दम घोंटू रही.सोमवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 110 था. पर शाम में पांच बजे 160 तक पहुंच गया. छह बजे तक 160 से 170 के बीच रहा. लेकिन रात गहराती हुए एक्यूआइ बढ़ता गया. 12 बजे यह 194 तक पहुंच चुका था. हालांकि दो बजे के बाद कुछ गिरावट आयी और मंगलवार सुबह अर्घ के समय आतिशबाजी होने से एक्यूआइ फिर 180 तक पहुंच गया. शाम में यह 160 रिकॉर्ड किया गया.बुजुर्ग महिलाओं को हुई दिक्कत
छठ पर दिवाली की तरह ही पटाखे छोड़े जाने के कारण प्रदूषण का स्तर अधिक रहा. इसके कारण औसतन 110 से 160 तक रहने वाला एक्यूआइ 194 तक पहुंच गया. प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. खासकर नदी घाट व तालाब के किनारे छठ व्रतियों में से बुजुर्ग महिलाओं को इससे काफी परेशानी हुई.धूलकण व जहरीली गैसें
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के मानक के अनुसार एक्यूआइ 50 तक होना चाहिए. यदि 100 तक भी हो तो भी इसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं माना जाता. पर इससे अधिक होने पर लोगों में एलजी, सिरदर्द, खांसी व सांस लेने में दिक्कत होने लगती है. इसबार भी प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई. मौसम में नमी होने से धूलकण व जहरीली गैसें ऊपर नहीं उठ पातीं. वह हमारे आसपास वातावरण में ही मौजूद रहता है. कुछ इस तरह रहा शहर का एक्यूआइ27 अक्तूबर
सुबह पांच बजे – 110सुबह 10 बजे – 154
दोपहर 2 बजे – 150शाम छह बजे -160
शाम दस बजे -190रात्रि 12 बजे – 194
28 अक्टूबर
सुबह 6 बजे – 180
दोपहर 2 बजे – 140शाम पांच बजे 120
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Vinay Kumar
I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




