पीडीएस का चावल खाने लायक नहीं, डीलर्स एसोसिएशन ने उठाई आवाज
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 01 Sep 2025 10:12 PM
फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक सोमवार को शहर के शिल्पा विभाग भवन में जिलाध्यक्ष संतु यादव की अध्यक्षता में हुई.
जमुई . फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक सोमवार को शहर के शिल्पा विभाग भवन में जिलाध्यक्ष संतु यादव की अध्यक्षता में हुई. इसमें सभी प्रखंडों के विक्रेता शामिल हुए. बैठक में जिला सचिव सह प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन प्रसाद ने विक्रेताओं को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा घोषित छुट्टी के दिनों में दुकान बंद रखें और दुर्गा पूजा के मद्देनजर उपभोक्ताओं को समय पर शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें. विक्रेताओं ने बैठक में गंभीर समस्याएं उठायी. उनका कहना था कि पीडीएस का चावल गुणवत्ता रहित है और मानव उपभोग के योग्य नहीं है, जिससे उपभोक्ताओं से आए दिन विवाद की स्थिति बनती है. डोर स्टेप डिलीवरी में तौल सही नहीं होने से प्रति क्विंटल चार किलो कम मिलता है, साथ ही आवंटन भी अपर्याप्त है. विक्रेताओं ने यह भी कहा कि अगस्त माह से उनका कमीशन करोड़ों रुपये बकाया है, जिससे वे आर्थिक संकट में हैं. इसके अलावा बोरे का वजन और खाद्यान्न का नमूना भी उपलब्ध नहीं कराया जाता. जिलाध्यक्ष संतु यादव ने कहा कि इन सभी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा और सुधार की मांग की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










