Dhanbad News : गोरखपुर में कैनसेट स्टूडेंट इंडिया प्रतियोगिता में जीत से एक कदम दूर है बीआइटी
Edited by NARAYAN CHANDRA MANDAL
Updated:
विज्ञापन
<P><H2>Dhanbad News :</H2> कुशीनगर, गोरखपुर में चल रही कैनसेट स्टूडेंट इंडिया प्रतियोगिता -2024 में बीआइटी सिंदरी की टीम अर्पित जीत से एक कदम दूर है. टीम अर्पित ने फाइनल के
विज्ञापन
Dhanbad News :
कुशीनगर, गोरखपुर में चल रही कैनसेट स्टूडेंट इंडिया प्रतियोगिता -2024 में बीआइटी सिंदरी की टीम अर्पित जीत से एक कदम दूर है. टीम अर्पित ने फाइनल के दूसरे दिन महत्वपूर्ण फ्लाइट रेडिनेस रिव्यू राउंड क्लीयर कर लिया है. अंतिम तकनीकी बाधा को पार करने के बाद टीम अर्पित को अब लॉन्च के लिए हरी झंडी मिल गयी है. इस आशय की जानकारी देते हुए टीम अर्पित के कैप्टन सैयद अदनान अहमद ने गोरखपुर से बताया कि बीआइटी के छात्रों द्वारा निर्मित पहला मानव निर्मित सैटेलाइट 28 अक्तूबर को लांच कर दिया गया. संस्थान के निदेशक डाॅ पंकज राय और फैकल्टी एडवाइजर प्रो प्रकाश कुमार सहित पूरा संस्थान इसको लेकर खुश है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










