कोढ़ा में स्थानीय को एनडीए से टिकट देने की मांग

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

कोढ़ा में स्थानीय को एनडीए से टिकट देने की मांग

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा हाई स्कूल मैदान में शनिवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के फलका प्रखंड उपाध्यक्ष व वर्तमान पीरमोकम मुखिया बिनोद कुमार मिर्धा अपने करीब तीन हजार समर्थकों के साथ पहुंचे. सम्मेलन में बिनोद मिर्धा के समर्थन में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि, आदिवासी समाज और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश रंजन ने कहा कि इस बार कोढ़ा विधानसभा से स्थानीय विधायक होना चाहिए. सबसे कर्मठ उम्मीदवार बिनोद मिर्धा हैं. समाजसेवी गंगाराम ने कहा कि आदिवासी समुदाय बड़ी संख्या में उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर शामिल हुआ और अब चाहता है कि भाजपा से स्थानीय विधायक बिनोद मिर्धा ही हों. आदिवासी विकास परिषद युवा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष डेविड टुडू ने कहा कि कोढ़ा विधानसभा हरिजन क्षेत्र में आता है और यहां के लिए सबसे उपयुक्त नेता बिनोद मिर्धा हैं. समाजसेवी बोनी सागर मुर्मू ने कहा कि बिनोद मिर्धा दो बार मुखिया रह चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola