डीएस कॉलेज कटिहार में राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइक्लिंग का आयोजन

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

डीएस कॉलेज कटिहार में राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइक्लिंग का आयोजन

विज्ञापन

कटिहार हॉकी के जादूगर सह पद्मभूषण मेजर ध्यानचन्द की जयंती पर मनाये जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में डीएस कॉलेज में रविवार को साइक्लिंग का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के कई छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. साइकिलिंग का नेतृत्व कई लंबी साइक्लिंग यात्रा कर चुके छात्र एक्स अंडर ऑफिसर प्रशांत कुमार ने किया. व्यायामविद मास्टर ट्रेनर साहिल ने साइक्लिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी. जापान और यूरोप के कई देश में लोग पैदल चलना और साइकिल चलाना गर्व का विषय मानते हैं. कुछ देशों में राष्ट्रध्यक्षक साइकिल से अपने कार्यालय आते हैं. स्वास्थ्य परक जीवन शैली अपनाकर ही हम मेजर ध्यानचन्द को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं. कॉलेज के विभिन्न संकायों के छात्रों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतिभागियों में अंडर ऑफिसर प्रशांत कुमार शाह, शाहनवाज, करण कुमार, रवि कुमार, वासिफ, मोहित कुमार, निशांत कुमार शाह अन्य छात्र शामिल थे. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ प्रशांत कुमार की प्रेरणा से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ. तीन दिन तक चले राष्ट्रीय खेल दिवस से संबंधित आयोजनों का सफल समापन हुआ. प्राचार्य ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और ज्ञानवर्धन दोनों को प्रोत्साहित करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola