थरथरी थाना परिसर में भवन का निर्माण कार्य अधूरा

Published by : SANTOSH KUMAR SINGH Updated At : 01 Sep 2025 9:14 PM

विज्ञापन

थाना परिसर में आगन्तुक भवन का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है. बाहर से देखने पर भवन रंग-रोगन के बावजूद गंदा और अधूरा प्रतीत होता है.

विज्ञापन

थरथरी. थाना परिसर में आगन्तुक भवन का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है. बाहर से देखने पर भवन रंग-रोगन के बावजूद गंदा और अधूरा प्रतीत होता है. अंदर केवल एक बेड रखा है, जबकि खिड़कियों का काम अधूरा है और शौचालय का गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है. राज्य के पुलिस महानिदेशक की पहल पर सभी थानों में आगन्तुक हस्ताक्षर पंजी अनिवार्य किया गया है. इस व्यवस्था का उद्देश्य थानों में अवांछित व्यक्तियों, खासकर कथित दलालों की आवाजाही पर नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है. माना जा रहा था कि इससे जनता का भरोसा मजबूत होगा, लेकिन थरथरी थाना परिसर का यह अधूरा भवन इस पहल पर सवाल खड़े कर रहा है. थाना में मौजूद एक पदाधिकारी ने बताया कि भवन निर्माण के लिए एनओसी मिल चुका है. लेकिन काम अधूरा है. वहीं थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद ने कहा कि उन्हें एनओसी मिलने की जानकारी नहीं है. फिलहाल भवन का उपयोग 112 सेवा से जुड़े एक पदाधिकारी कर रहे हैं, जबकि निर्माण कार्य पूरा होने का इंतजार अब भी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola