दो ग्रामीणों की आकस्मिक मौत पर परिजनों से मिले बसपा नेता

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 01 Sep 2025 6:57 PM

विज्ञापन

प्रखंड के परैयाखुर्द पंचायत स्थित वंशराज बिगहा गांव में बीते चार दिन में दो ग्रामीणों की आकस्मिक मौत से सभी चिंतित हैं.

विज्ञापन

परैया. प्रखंड के परैयाखुर्द पंचायत स्थित वंशराज बिगहा गांव में बीते चार दिन में दो ग्रामीणों की आकस्मिक मौत से सभी चिंतित हैं. घटना को लेकर सोमवार संध्या बसपा के जिला प्रभारी राघवेंद्र नारायण यादव ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की. ग्रामीणों ने बताया कि 45 वर्षीय नागेश्वर दास की मौत अचानक बीमार होने से हो गयी. ठीक तीन दिन के बाद ग्रामीण राकेश दास की 38 वर्षीय पत्नी मानती देवी का निधन हो गया. एक ही टोले में दोनों की मौत अचानक बीमार होने से हुई. राघवेंद्र नारायण यादव सूचना उपरांत गांव पहुंचे और दोनों परिवारों से मिलकर सांत्वना दी. साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चिंता जतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola