महिला से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ दुष्कर्म मामले के आरोपित को महिला थाना की पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपित साहिल पूर्णिया जिले

विज्ञापन

किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ दुष्कर्म मामले के आरोपित को महिला थाना की पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपित साहिल पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र की एक महिला के द्वारा आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वर्ष 2016 में पीड़ित महिला की शादी एक युवक से हुई थी. इस बीच महिला का पति रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश चला गया. इस दौरान आरोपित व्यक्ति रिश्तेदार होने के कारण महिला के घर आने लगा. एक दिन पीड़ित महिला को झांसे में लेकर मुंबई ले गया और वहां उक्त महिला के साथ शारीरिक शोषण करने लगा. कुछ दिनों बाद आरोपी व्यक्ति पीड़ित महिला को किशनगंज ले आया. पीड़ित महिला का पति भी बाहर प्रदेश से किशनगंज आ गया. महिला के पति को भी घटना की जानकारी मिली. इसके बाद पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची. महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola