कटिहार में देर रात आंधी-बारिश का कहर, कहीं गिरे पेड़ तो कहीं बिजलल पोल

Updated:
विज्ञापन

– मिरचाईबाड़ी चौक पर ट्रांसफार्मर समेत पोल गिरा, ब्रांच रोड पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप, शहर में छाया अंधेरा कटिहार शनिवार की देर रात कटिहार

विज्ञापन

– मिरचाईबाड़ी चौक पर ट्रांसफार्मर समेत पोल गिरा, ब्रांच रोड पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप, शहर में छाया अंधेरा कटिहार शनिवार की देर रात कटिहार शहरवासियों के लिए आफत बनकर आई. रात करीब 9:45 बजे अचानक आई तेज आंधी-तूफान और बारिश ने पूरे शहर में तबाही मचा दी. कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिरने से आवागमन ठप हो गया और पूरा शहर अंधेरे में डूब गया. मिरचाईबाड़ी चौक पर गिरा ट्रांसफार्मर-पोल तेज हवा के कारण मिरचाईबाड़ी चौक स्थित ट्रांसफार्मर समेत बिजली का पोल उखड़कर सड़क पर गिर गया. इससे कटिहार-पूर्णिया एनएच 131ए पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ. राहगीरों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ा. सिरसा और ब्रांच रोड में भी तबाही कटिहार-पूर्णिया एनएच 131ए पर सिरसा के आगे भी बीच सड़क पर पेड़ गिर गया. लोग किसी तरह बचकर निकले. तीसरी घटना एसबीपी विद्या विहार के सामने ब्रांच रोड की है, जहां बिजली के तार पर सिमर का पेड़ गिर गया. इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. आंधी से पहले ही गुल हुई बिजली आंधी-बारिश शुरू होने से पहले ही पूरे शहर की बिजली गुल हो गई. मिरचाईबाड़ी सड़क किनारे रहने वाले राजेश कुमार, राकेश कुमार और विशाल कुमार ने बताया कि बारिश और आंधी के बीच अचानक ट्रांसफार्मर पोल समेत चकनाचूर होकर गिर गया. कुछ दूरी पर सड़क के बीचों-बीच पेड़ गिरने से वे लोग डरकर जान बचाकर भागे. देर रात तक नहीं हटा मलबा, लोग परेशान देर रात तक सिरसा में सड़क पर गिरा पेड़ और ब्रांच रोड पर बिजली के तार पर गिरा सिमर का पेड़ नहीं हटाया जा सका. इस कारण पूरी रात बिजली गुल रही. लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हुई. लोगों को डर है कि रविवार को भी बिजली के दर्शन नहीं होंगे. सुबह से मंडरा रहे थे बादल गौरतलब है कि शनिवार दोपहर से ही आसमान में बादल मंडरा रहे थे. लोगों को बारिश की उम्मीद थी, लेकिन आंधी-तूफान ने शहरवासियों को फिर से सकते में डाल दिया. फिलहाल विद्युत विभाग की टीम देर रात तक पोल और पेड़ हटाने में जुटी थी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola