सफाई कर्मचारी के निधन पर नगर पंचायत राजमहल में शोक सभा आयोजित

Updated:
विज्ञापन

राजमहल नगर पंचायत राजमहल अंतर्गत आकांक्षा कंपनी में कार्यरत सफाई कर्मचारी नंदकिशोर शाह के आकस्मिक निधन से नगर पंचायत परिवार में शोक की लहर फैल गयी है. 23 मई की

विज्ञापन

राजमहल नगर पंचायत राजमहल अंतर्गत आकांक्षा कंपनी में कार्यरत सफाई कर्मचारी नंदकिशोर शाह के आकस्मिक निधन से नगर पंचायत परिवार में शोक की लहर फैल गयी है. 23 मई की संध्या उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर पंचायत कर्मियों एवं सफाई कर्मचारियों में गहरा शोक व्याप्त हो गया. वर्षों से सफाई व्यवस्था में अपनी सेवाएं दे रहे नंदकिशोर शाह के निधन को नगर पंचायत कर्मियों ने अपूरणीय क्षति बताया है. दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में नगर अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, नगर पंचायत प्रशासक दानिश हुसैन, नगर पंचायत के कर्मचारी, सफाई कर्मी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे. इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर नगर अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख ने कहा कि नंदकिशोर शाह अपने मिलनसार स्वभाव एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे. उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके निधन से सफाई कर्मियों के बीच गहरा दुख व्याप्त है. शोक सभा के दौरान उपस्थित कर्मियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की. श्रद्धांजलि सभा के दौरान कई कर्मचारियों की आंखें नम दिखीं. इस अवसर पर दिनेश मंडल, शशि आनंद, नीरज मुखर्जी, जितेश चौधरी, वरुण हलदार, दशरथ हलदार, नमन कुमार, शिला देवी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola