आपसी विवाद में हुई मारपीट, दो जख्मी
Published by : SANTOSH KUMAR SINGH Updated At : 01 Sep 2025 9:15 PM
खोदागंज थाना क्षेत्र के विष्णु बगीचा गांव में सोमवार को आपसी विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में एक महिला सहित एक अन्य युवक जख्मी हो गया.
इस्लामपुर (नालंदा). खोदागंज थाना क्षेत्र के विष्णु बगीचा गांव में सोमवार को आपसी विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में एक महिला सहित एक अन्य युवक जख्मी हो गया. घटना के संबंध में खोदागंज थाना क्षेत्र के विष्णु बगीचा गांव निवासी रंजीत यादव ने सोमवार को स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया. चिकित्सक ने जख्मी महिला की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. बताया जाता है कि सोमवार को रंजीत यादव किसी काम से खोदागंज बाजार गए हुए थे. उनकी पत्नी सरिता देवी, पुत्र विकास व पुत्री मुन्नी कुमारी सभी अपने घरों के अंदर थी. इसी बीच उनके सगे भाई पप्पू यादव, अनिल एवं सुरेश सभी एकजुट होकर लाठी-डंडों से लैंस होकर बिना किसी बात की उनलोगों के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना में महिला को गंभीर चोट आयी है तथा बेहोश होकर गिर गई. इस संबंध में खोदागंज थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि लिखित आवेदन अभी तक नहीं मिला है. लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










