भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

विज्ञापन

बलरामपुर कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई टिप्पणी के विरोध में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलरामपुर तेलता मोड़ पर प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त कर नारेबाजी की. आधा घंटा आवागमन बाधित रहा. भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री बिनोद कुशवाहा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां का स्थान सर्वोच्च है. किसी भी मां का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा. कांग्रेस नेता इस तरह की भाषा का प्रयोग बंद नहीं करते तो भाजपा कार्यकर्ता और मातृ शक्ति सड़कों पर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. भाजयुमो में प्रखंड अध्यक्ष सोमनाथ प्रमाणिक ने कहा कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी राजद के नेताओं ने प्रधानमंत्री के प्रति निजी हमले किये. भाजपा प्रखंड अध्यक्ष पंचानंद झा, महामंत्री मानिक कुमार दास, भाजयुमो महामंत्री विक्रम पांडेय, शंकर बोशाक, पप्पू शर्मा, सोनू कुमार, पप्पू यादव, पांडव राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola