पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Edited by SHUBHASH BAIDYA
Updated:
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के केंदुआर पेट्रोल पंप के समीप गत शनिवार की संध्या पिकअप के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. जबकि इस घटना में बाइक सवार एक अन्य गंभीर रुप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के डोमो गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है. युवक का साथी प्रिंस यादव गंभीर हालत में अस्पताल में इलाजरत है. बताया गया कि दोनों युवक केंदुआर से अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में ठोकर मार दिया. घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीणों ने मौके पर से जख्मी प्रिंस को उठाकर फुल्लीडुमर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने जख्मी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. दीपक का काफी देर तक कोई पता नहीं चला. देर रात्री तलाश करने पर दीपक का शव अमरपुर थाना क्षेत्र के केन्दुआर गांव के समीप सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में मिला. रविवार की सुबह मृतक के परिजन शव को अमरपुर थाना लेकर आये. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया. घटना के बाद मृतक के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस फरार पिकअप वाहन की तलाश में जुट गयी है. पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर परिजन के द्वारा फिलवक्त थाना में कोई आवेदन नही दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola