भक्ति और आस्था के साथ जामताड़ा में हुई लक्खी पूजा

Edited by UMESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

- घरों और मंदिरों में हुई मां लक्खी की आराधना संवाददाता, जामताड़ा. जिले में सोमवार को लक्खी पूजा पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से की गयी. शरद पूर्णिमा पर

विज्ञापन

– घरों और मंदिरों में हुई मां लक्खी की आराधना संवाददाता, जामताड़ा. जिले में सोमवार को लक्खी पूजा पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से की गयी. शरद पूर्णिमा पर मां लक्खी की आराधना से जिलेभर में भक्तिमय माहौल रहा. घरों, मंदिरों और पूजा पंडालों में मां लक्खी की प्रतिमा का भव्य सजावट किया गया. श्रद्धालुओं ने दीपक जलाकर मां से समृद्धि और सुख-शांति की कामना की. जामताड़ा बाजार क्षेत्र में पूजा पंडालों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया. श्रद्धालु मां के चरणों में पुष्प और प्रसाद अर्पित करते रहे. इस दौरान स्टेशन के समीप व गांधी मैदान में मेला का आयोजन किया गया. वहीं दूसरी ओर शरद पूर्णिमा की रात चांदनी से नहाई रही. श्रद्धालुओं के मान्यता के अनुसार दूध और खीर का भोग तैयार किया और चांदनी में रखकर मां लक्खी को अर्पित किया. यह परंपरा अमृत वर्षा का प्रतीक माना जाता है. कहा कि मां लक्खी की कृपा से घर में सुख, समृद्धि और अन्न-धन की वृद्धि होती है. सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि प्रखंडों इलाकों में भी पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई. महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मां की पूजा-अर्चना की और बच्चों ने दीपों से आंगन सजाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola