ePaper

प्रार्थना से शुरू होगी बीसीए की कक्षाएं

Updated at : 01 Sep 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
प्रार्थना से शुरू होगी बीसीए की कक्षाएं

प्रार्थना से शुरू होगी बीसीए की कक्षाएं

विज्ञापन

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) विभाग में प्रत्येक दिन कक्षाओं की शुरुआत के पूर्व सामूहिक प्रार्थना (प्रेयर) व सभा (एसेंबली) होगी. इसके लिए विभाग की नई समय तालिका (रूटीन) बनायी गयी है, जो आगामी आठ सितंबर के प्रभाव से लागू होगी. समन्वय डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि प्रत्येक दिन साढ़े नौ बजे से सामूहिक प्रार्थना व सभा होगी. इसके उपरांत दस बजे से चार सैद्धांतिक व एक प्रायोगिक कक्षा होगी. इसके अलावा पुस्तकालय कार्य व खेलकूद को भी रुटीन में शामिल किया गया है. उन्होंने बताया कि बीसीए विभाग के विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ मानवीय मूल्यों व नैतिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इस निमित्त विभाग में कई नवाचार किए जा रहे हैं. प्रत्येक माह अभिभावक-शिक्षक संवाद का आयोजन किया जा रहा है. पूर्ववर्ती विद्यार्थियों का सम्मेलन आयोजित करने की भी योजना है. उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो बीएस झा के निर्देशानुसार प्रधानाचार्य के नेतृत्व में विभाग में लैब निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो गया है. पुस्तकालय में पुस्तकों की आपूर्ति करायी गयी है और रीडिंग रूम की व्यवस्था की जा रही है. विद्यार्थियों की कक्षाएं अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आने वाले दिनों में बस सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola