Giridih News : संगठित होने पर किसानों के मोलभाव की बढ़ जाती है ताक़त : नागेंद्र
Updated at : 25 Sep 2025 12:19 AM (IST)
विज्ञापन

Giridih News : जेएसएलपीएस : महिला आजीविका संगठन व महिला एफपीओ की पहली आमसभा
विज्ञापन
Giridih News : जब किसान संगठन के रूप में काम करते हैं तो उनकी आवाज़ बुलंद होती है. मोलभाव करने की ताक़त कई गुणा बढ़ जाती है. एफपीओ किसानों का अपना संगठन है. इसे किसान स्वयं चलाते हैं. यहां हर महिला सदस्य किसान भी है और मालिक भी. यह कहना है बगोदर विधायक नागेंद्र महतो का. वह बुधवार को शिवांगी मंडपम सरिया में आयोजित महिला आजीविका संगठन जेएसएलपीएस व महिला फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन की आमसभा में बोल रहे थे.
केंद्रीय सहायता से कराया गया अवगत :
बतौर मुख्य अतिथि बगोदर विधायक व विशिष्ट अतिथि जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, फील्ड थीमेटिक को-ऑर्डिनेटर जयप्रकाश कुमार वर्मा, रामदेव ठाकुर, हेमलाल मंडल, एफपीओ की डायरेक्टर रीना यादव, सुनीता देवी व बैजंती वर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मुख्य अतिथि विधायक श्री महतो ने एफपीओ व केंद्र सरकार से मिलने वाली सहायता की अहमियत बतायी. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक हमारे अन्नदाता बिचौलियों के कारण, तो कभी अज्ञानता के कारण सरकारी योजनाओं के प्रत्यक्ष लाभ से वंचित थे. इसी चुनौती से निपटने को ले केंद्र सरकार ने किसानों को संगठित करने की दिशा में दस हजार एफपीओ बनाने का ऐतिहासिक अभियान शुरू किया है. इसी आलोक में सरिया में भी सरिया क्षेत्र महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड बना.सशक्त एफपीओ से ही खेती में लाभ संभव :
विशिष्ट अतिथि छोटेलाल यादव ने कहा कि किसानों को संगठित कर एक प्लेटफॉर्म पर लाना औऱ उन्हें बीज, खाद, दवा और कृषि यंत्र सस्ते दर पर उपलब्ध कराना, उत्पादन को वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से बढ़ाना, मंडियों व बाज़ार में सीधा जुड़ाव कर किसानों को बेहतर दाम दिलाना, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और ब्रांडिंग कर स्थानीय उत्पाद को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना संभव होगा. एफपीओ मज़बूत होगा, तो हमें खेती में लाभ दिखाई देगा. हम मिलकर एकजुट किसान शक्ति के रूप में काम करेंगे. कार्यक्रम में कई कर्मियों क़ो सम्मानित किया गया.इनकी थी सहभागिता :
कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक बैजयंती वर्मा एवं संचालन चमेली देवी ने की. मौके पर सामुदायिक समन्वयक अजय हांसदा, नीलम कुमारी, पंकज वर्मा, पीआरपी हीना खातून, वासुदेव वर्मा, मुस्तकीम रजा, बीआरपी दुलारचंद शर्मा, चमेली, खूबलाल, सुनैना, जेआरपी परमेश्वर यादव शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




