एक महिला आत्मनिर्भर होती हैं, समाज प्रगति करता है : डीडीसी

Edited by UMESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के डुमरिया संकुल में जेएसएलपीएस की ओर से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपविकास आयुक्त निरंजन कुमार

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के डुमरिया संकुल में जेएसएलपीएस की ओर से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपविकास आयुक्त निरंजन कुमार ने डुमरिया पंचायत के जेरुवा गांव की राधा आजीविका सखी मंडल की सदस्य यशोदा पाल को स्वरोजगार के लिए एक टाटा एस वाहन की चाबी सौंपी. इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की एक महत्वपूर्ण उप योजना है. इसका मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और सस्ती परिवहन सेवा उपलब्ध कराना है. साथ ही सखी मंडल की दीदियों को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान कर उन्हें उद्यमी बनाना है. कार्यक्रम के दौरान सखी मंडल की दीदियों ने सामूहिक रूप से विकास की मुख्यधारा से जुड़ने और सामुदायिक एकता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया. उपविकास आयुक्त निरंजन कुमार ने कहा कि जब एक महिला आत्मनिर्भर होती है, तो पूरा परिवार और समाज प्रगति करता है. उन्होंने आजीविका एक्सप्रेस को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा बताया. जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल रंजन ने कहा कि विभाग निरंतर प्रयासरत है कि अंतिम पायदान पर खड़ी हर महिला को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और वे सम्मानजनक जीवन जी सके. मौके पर डुमरिया के मुखिया बालदेव मरांडी, जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक शेखर प्रसाद, पंचायत सचिव रिंकू राणा, वार्ड सदस्य इरशाद अंसारी सहित अन्य थे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola