Dhanbad News: ‘लैब से लैंड’ तक पहुंचे शोध, युवाओं से किया नशामुक्त और नवाचारमूलक जीवन का आह्वान : राज्यपाल

Edited by MANOHAR KUMAR
Updated:
विज्ञापन

<P>समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने नवाचार और अनुसंधान को विकसित भारत की आधारशिला बताया. उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन काल से ही विश्व गुरु रहा है और नालंदा, तक्षशिला

विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने नवाचार और अनुसंधान को विकसित भारत की आधारशिला बताया. उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन काल से ही विश्व गुरु रहा है और नालंदा, तक्षशिला व विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालयों के माध्यम से दुनिया को ज्ञान का मार्ग दिखाया है. अब समय है कि हम उसी गौरव को पुनः प्राप्त करें. राज्यपाल श्री गंगवार ने कहा कि इस आयोजन में 150 से अधिक उच्च क्षमता वाले नवाचार कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वास्थ्य, सेमीकंडक्टर, मैटेरियल साइंस और पृथ्वी विज्ञान जैसे क्षेत्रों में प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जो भारत की बौद्धिक क्षमता का सशक्त प्रमाण हैं. उन्होंने ‘लैब से लैंड’ की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि शोध केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित न रहकर समाज और उद्योग तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मानवीय संवेदनशीलता और क्षमता का परिचय दिया.

विकसित भारत 2047 : राज्यपाल बोले- तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ जैसे कार्यक्रम नवाचार को नई दिशा दे रहे हैं. राज्यपाल ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए नशे से दूर रहने और अनुशासन व समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया. उन्होंने विश्वास जताया कि आइआइची आइएसएम और इंवेंटिव 2026 देश के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को नई दिशा देंगे और भारत को वैश्विक तकनीकी नेतृत्व प्रदान करेंगे.

विज्ञापन
MANOHAR KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOHAR KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola