मिहिर की शादी से पहले गायब हुई तुलसी, शांतिनिकेतन में मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. मिहिर की शादी से पहले तुलसी अचानक गायब हो जाती है, जिससे घर में हड़कंप मच जाता है. पुलिस की एंट्री होती है और नोइना पर शक गहराने लगता है, उसका राज खुलने की कगार पर है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी का चर्चित शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 इन दिनों अपने दिलचस्प ट्विस्ट के कारण दर्शकों को बांधे हुए है. खासतौर पर स्मृती इराणी की दमदार वापसी ने शो को टीआरपी की दौड़ में आगे ला खड़ा किया है. आने वाले एपिसोड में कहानी ऐसा मोड़ लेsने वाली है, जो दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा देगा.

विज्ञापन

सुबह-सुबह गायब होगी तुलसी

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि घर में सुबह का माहौल सामान्य होता है, लेकिन तुलसी कहीं नजर नहीं आती. परिवार के लोग हैरान हो जाते हैं क्योंकि तुलसी कभी अपनी सुबह की पूजा मिस नहीं करती. जब मिहिर और बाकी सदस्य उसके कमरे में जाते हैं, तो वहां टूटा हुआ कांच देखकर सभी के होश उड़ जाते हैं. इस घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच जाती है और मिहिर गुस्से में सबको लापरवाही के लिए डांटता है.

नोइना पर बढ़ेगा शक

इसी बीच कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट आता है. नोइना, जो पहले से ही अपने नकली कैंसर ड्रामे को लेकर संदेह के घेरे में है, एक बार फिर ब्लैकमेलर के जाल में फंसती दिखेगी. उसे फोन कर दो करोड़ रुपये की मांग की जाती है और बताया जाता है कि तुलसी उसी के पास पहुंचने वाली है. यह सुनते ही नोइना की घबराहट साफ नजर आने लगती है.

घर पहुंचेगी पुलिस, खुलेगा राज

तुलसी के गायब होने के बाद मिहिर तुरंत पुलिस को घर बुलाता है. इसी दौरान नोइना एक सूटकेस लेकर घर से निकलने की कोशिश करती है, जिससे परिवार के लोगों का शक और गहरा जाता है. पुलिस के आने के बाद एक चौंकाने वाला नोट मिलता है, जिसमें तुलसी को किसी खास जगह बुलाया गया है और एक बड़े राज का जिक्र किया गया है.

अब सवाल यह है कि आखिर तुलसी किससे मिलने गई है और क्या नोइना का सच सबके सामने आएगा? आने वाले एपिसोड में इन सवालों के जवाब मिलेंगे, जो कहानी को और भी रोमांचक बना देंगे.

यह भी पढ़ें: अभीरा के हाथ लगा बड़ा सबूत, मेहर की एक चाल ने किया सब बर्बाद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola