अभीरा के हाथ लगा बड़ा सबूत, मेहर की एक चाल ने किया सब बर्बाद

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 April 2026
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. अभीरा को मेहर के खिलाफ बड़ा सबूत मिलता है, लेकिन मेहर चालाकी से उसे खत्म कर देती है. अरमान और मायरा भी अभीरा के खिलाफ हो जाते हैं, जिससे कहानी में नया ट्विस्ट आता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामा से दर्शकों को बांधे हुए है. कहानी में मेहर की चालें और अभीरा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. आने वाले एपिसोड में ऐसा मोड़ देखने को मिलेगा, जहां सच सामने आने के बावजूद हालात अभिरा के खिलाफ हो जाएंगे.
मेहर की चाल में उलझे रिश्ते
शो में दिखाया जाएगा कि मेहर की साजिश का असर अब साफ नजर आने लगा है. अरमान और मायरा के सामने ऐसी स्थिति बन जाती है कि वे अभीरा और वाणी को गलत समझने लगते हैं. गुस्से में अरमान, अभीरा को खरी-खोटी सुनाता है, जबकि मायरा का गुस्सा वाणी पर निकलता है. परिवार के भीतर गलतफहमियां और भी गहरी हो जाती हैं.
आमने-सामने आएंगी अभीरा और मेहर
कहानी में नया मोड़ तब आता है जब अभीरा और मेहर का आमना-सामना होता है. मेहर अभीरा को डराने और पीछे हटने की धमकी देती है, लेकिन अभिरा भी हार मानने वालों में से नहीं है. वह मेहर को चुनौती देती है कि जल्द ही उसका सच सबके सामने लाएगी. इसी दौरान मेहर की खतरनाक सोच सामने आती है, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो जाता है.
सबूत मिलने के बाद भी बढ़ेगी मुश्किल
ट्विस्ट तब आता है जब मेहर खुद अपने गुनाह कबूल करती है और यह सब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाता है. अभीरा किसी तरह यह फुटेज हासिल कर लेती है और उसे अपनी सबसे बड़ी जीत मानती है. लेकिन कहानी यहीं पलट जाती है. जैसे ही वह सबूत भेजने की कोशिश करती है, मेहर उसे रास्ते में रोक देती है, उसका फोन तोड़ देती है और फुटेज भी डिलीट करवा देती है.
नई चुनौती के सामने अभीरा
इसके बाद अभीरा अपने फोन का डेटा बचाने की कोशिश करती है, लेकिन तकनीकी परेशानी उसकी मुश्किलें और बढ़ा देती है. दूसरी ओर, परिवार के लोग भी उसके खिलाफ होते नजर आते हैं. अब सवाल यह है कि बिना सबूत के अभीरा कैसे मेहर का सच सामने लाएगी?
आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभीरा हार मान लेगी या फिर किसी नए तरीके से मेहर की साजिश का पर्दाफाश करेगी.
यह भी पढ़ें: Tumm Se Tumm Tak: आर्य-अनु के रोके में मीरा ने डाली बाधा, क्या बर्बाद हो जाएगा खुशियों का जश्न?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




