क्या LPG के बाद PNG संकट से रूबरू होगा भारत? कतर के दो जहाजों को ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पार करने से रोका

Updated at : 07 Apr 2026 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
Ship way blocked at hormuz strait

होर्मुज स्ट्रेट को पार नहीं कर पाए कतर के जहाज, सांकेतिक तस्वीर

Gas Crisis India : ईरान युद्ध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है.युद्ध में शामिल तीनों पक्ष ईरान, अमेरिका और इजरायल के रुख में कोई नरमी हैं, जिसकी वजह से भारत सहित पूरे दक्षिण एशिया में गैस संकट की समस्या बड़ी होती जा रही है. एलपीजी के बाद अब एलएनजी यानी पीएनजी और सीएनजी की भी देश में कमी हो सकती है.

विज्ञापन

Gas Crisis India : ईरान युद्ध की वजह से भारत में एलपीजी का संकट तो है ही अब जैसी सूचना सामने आ रही है, ऐसा लगता है कि कुछ ही दिनों में देश में पीएनजी और सीएनजी का संकट भी दिखने लगेगा. न्यूज एजेंसी रायटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी कि है कि ईरान ने कतर के दो जहाजों को होर्मुज स्ट्रेज से गुजरने नहीं दिया है जिसपर एलएनजी के टैंकर भरे हुए थे. LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) से ही पीएनजी और सीएनजी का निर्माण किया जाता है.

ईरान ने रोका कतर का तेल टैंकर

सूत्रों के हवाले से रायटर्स ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार कतर का दो जहाज अल दायेन और राशिदा पूर्व की ओर बढ़ रहा था, लेकिन रास्ता नहीं मिलने की वजह से दोनों जहाज वापस कतर की ओर चले गए हैं. ये दोनों जहाज चीन और पाकिस्तान की ओर आ रहे थे, लेकिन अब वापस कतर चले गए हैं. 28 फरवरी से ईरान युद्ध शुरू हुआ है और उसके बाद से होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही प्रभावित है, जिसकी वजह से भारत में गैस का संकट बरकरार है.

कतर से सप्लाई रूकी, तो भारत में गहराएगा पीएनजी और सीएनजी संकट

भारत में अभी पीएनजी और सीएनजी की जितनी डिमांड है, उसका 50% भारत आयात करता है. शेष 50% का भारत में उत्पादन होता है.भारत जितना एलएनजी आयात करता है उसका अधिकतर हिस्सा कतर से आता है, लेकिन युद्ध के बाद से कतर से एलएनजी की सप्लाई बाधित है. अगर यही स्थिति रही, तो संभव है कि देश में पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई भी बाधित हो जाए. एलपीजी संकट को देखते हुए पिछले दिनों सरकार ने पीएनजी को बढ़ावा देने की बात कही थी. इसके पीछे का उद्देश्य देश में गैस संकट को नियंत्रित रखना था, लेकिन अब जैसी सूचना सामने आ रही है, वह कुछ और संकेत देते हैं.

ये भी पढ़ें : क्या पीएनजी है तेल संकट का समाधान, जानिए क्यों सरकार इसे कर रही है प्रमोट?

हार्दिक पांड्‌या की तबीयत पूछने होटल पहुंची गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा, चेहरे पर थी चिंता

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola