इस्लामाबाद के अस्पताल में आग, 15 नवजातों की मौत; AC कंप्रेसर फटने से हादसे की आशंका

Updated:
विज्ञापन

इस्लामाबाद के अस्पताल में आग (Photo: AI)

इस्लामाबाद के एक बड़े अस्पताल में दर्दनाक हादसा हुआ है. PIMS अस्पताल की नवजात बच्चों की यूनिट में आग लग गई. हादसे में कम से कम 15 नवजातों की मौत हो गई.

विज्ञापन

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक सरकारी अस्पताल में बुधवार (26 अगस्त) को आग लग गई. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने स्थानीय चैनल जियो टीवी के हवाले से बताया कि अस्पताल के एसी सिस्टम में खराबी के कारण आग लगी. घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

जियो टीवी के मुताबिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल में आग रिपोर्ट आने से करीब दो घंटे पहले लगी थी. आग बुझाने के बाद भी मौके पर कूलिंग ऑपरेशन जारी था. इसका मतलब है कि दमकलकर्मी दोबारा आग भड़कने की आशंका को देखते हुए गर्म जगहों को ठंडा कर रहे थे.

16 नवजात बच्चे मौजूद थे आग लगने के वक्त

जियो टीवी और PIMS (Pakistan Institute of Medical Sciences) के अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के समय वहां 16 नवजात बच्चे मौजूद थे. इनमें से केवल एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका.बाकी बच्चों को बचाया नहीं जा सका. हादसे के बाद अस्पताल में राहत और बचाव का काम जारी रहा. रेस्क्यू टीम से जुड़े सूत्रों ने जियो न्यूज को बताया कि आग अस्पताल की नर्सरी (जहां नवजात और छोटे बच्चों को रखा जाता है) में लगी.

अस्पताल के तीसरी मंजिल पर मची तबाही

रेस्क्यू अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है. मौके पर राहत टीमों ने कूलिंग का काम शुरू कर दिया है. जिला प्रशासन के अनुसार, एमसीएच वार्ड की तीसरी मंजिल पर लगी आग में 15 बच्चों की मौत हो गई. शव बुरी तरह जल गए थे.


ये भी पढ़ें: Video : जोरदार विस्फोट के बाद अमरावती के अस्पताल में लगी आग, देखें चश्मदीद ने क्या बताया

जिला प्रशासन के मुताबिक, आग की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं. राहत और बचाव अभियान में दमकल की छह गाड़ियां और चार एंबुलेंस लगाई गईं. टीमों ने तुरंत आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित निकालने का काम शुरू किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola