Video: इंडोनेशिया के जंगलों में आग, मलेशिया तक पहुंचा धुआं, सिंगापुर में बढ़ा हेज का खतरा

Updated:
विज्ञापन

इंडोनेशिया के जंगलों में भीषण आग (Photo/X)

इंडोनेशिया के बोर्नियो में भीषण जंगल और पीटलैंड की आग ने दक्षिण-पूर्व एशिया में धुंध का खतरा बढ़ा दिया है. आग से उठा धुआं मलेशिया के सरावाक तक पहुंच गया है.

विज्ञापन

इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप स्थित कालीमंतन में जंगल और पीटलैंड की आग ने दक्षिण-पूर्व एशिया में धुंध यानी हेज का खतरा बढ़ा दिया है. आग से उठा धुआं पड़ोसी देश मलेशिया के सरावाक तक पहुंच गया है. वहीं, इसके खतरा को देखते हुए सिंगापुर ने भी हॉटस्पॉट और एयर क्वालिटी पर निगरानी बढ़ाई है.

विज्ञापन

कालीमंतन में बढ़े फायर हॉटस्पॉट

ASEAN के Specialised Meteorological Centre (ASMC) के मुताबिक, NOAA-20 सैटेलाइट ने कालीमंतन में 1 अगस्त को 185 और 2 अगस्त को 371 हॉटस्पॉट दर्ज किए. इसके बाद दक्षिणी ASEAN क्षेत्र के लिए अलर्ट लेवल- 2 एक्टिव किया गया.

25 अगस्त के अपडेट में सिंगापुर के Meteorological Service ने कालीमंतन के कई हिस्सों में मध्यम से घना धुआं और दक्षिण कालीमंतन में हॉटस्पॉट का समूह दर्ज होने की जानकारी दी. पश्चिमी कालीमंतन और सरावाक के कुछ हिस्सों में एयर क्वालिटी बहत खरबा रही.

AP के मुताबिक, जुलाई तक इंडोनेशिया में करीब 94,000 हेक्टेयर क्षेत्र आग से प्रभावित हो चुका था. सरकार ने आग बुझाने के लिए 24,000 से ज्यादा अग्निशमन कर्मियों को तैनात किया है.

ये भी पढ़ें: सीवान-गोरखपुर रूट की ये दो बड़ी ट्रेनें वाराणसी-प्रयागराज होकर जाएंगी दिल्ली, 3 सितंबर को सीवान जंक्शन पर नहीं आएगी ये ट्रेन, जानें रूट

मलेशिया में करीब 600 स्कूल बंद

धुएं का असर मलेशिया के सरावाक में भी पड़ा. खराब एयर क्वालिटी के कारण प्रशासन ने करीब 591 स्कूलों को दो दिनों के लिए बंद किया. 20 अगस्त से लागू इस फैसले से 10 जिलों के करीब 2 लाख छात्र प्रभावित हुए. जिसके बाद 24 अगस्त को बारिश के जरिए जंगल की आग और धुएं को कम करने के लिए इंडोनेशिया ने मलेशिया को अपने हवाई क्षेत्र में आर्टिफिशियल बारिश कराने की मंजूरी दी.

ये भी पढ़ें: किशनगंज में सुबह से मौसम ने ली करवट, बादल छाए : कई इलाकों में बारिश के आसार

सिंगापुर में भी हेज का खतरा

सिंगापुर में फिलहाल किसी आपातकालीन अलर्ट की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों ने निगरानी बढ़ाई है. 9 अगस्त को National Environment Agency (NEA) ने बताया था कि कालीमंतन और सुमात्रा में हॉटस्पॉट और धुएं के गुबार देखे गए हैं. दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण धुआं सिंगापुर तक पहुंच सकता है. उस समय 24 घंटे का PSI 81 यानी Moderate था. 25 अगस्त के अपडेट में भी सिंगापुर के मौसम विभाग ने दक्षिणी ASEAN में शुष्क मौसम और सीमा पार धुंध के खतरे की चेतावनी दी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola