एक बार रिचार्ज, पूरे साल टेंशन फ्री, Jio, Airtel और Vi के ये हैं बेस्ट प्लान्स

Updated at : 07 Apr 2026 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
Jio Airtel Vi Annual Plans

जियो एयरटेल वीआई एनुअल प्लान्स

Jio, Airtel और Vi अपने यूजर्स को काम चलाऊ से लेकर एक्स्ट्रा बेनेफिट्स वाले एनुअल प्लान्स ऑफर करती है. ऐसे में आप अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान रिचाजर कर सकते हैं और पूरे साल भर टेंशन फ्री रह सकते हैं.

विज्ञापन

हर महीने मोबाइल रिचार्ज करना आसान लगता है, लेकिन बार-बार होने वाला खर्च धीरे-धीरे बढ़ जाता है. जैसे कि ₹300 का मंथली रिचार्ज प्लान ही ले लीजिए, 12 महीने के हिसाब से पूरा खर्च ₹3,600 का हो जाता है. ऐसे में यूजर्स की इसी परेशानी को खत्म करने के लिए Jio, Airtel और Vi ने सालाना (Annual) प्लान पेश किए हैं, जिनमें एक बार रिचार्ज करके पूरे साल की सुविधा मिलती है और बार-बार रिचार्ज करने की झंझट भी खत्म हो जाती है. यहां तीनों कंपनियों के पोर्टफोलियो में मौजूद बजट-फ्रेंडली प्लान्स के बारे में बताया गया है, जो यूजर्स के लिए काफी काम के हैं.

Jio का ₹3599 प्लान

Jio का ₹3,599 वाला प्लान ज्यादा डेटा चाहने वालों के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है. इस प्लान में-

  • वैलिडिटी- पूरे 365 दिन की वैलिडिटी
  • कॉलिंग: सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • SMS: डेली 100 फ्री
  • डेटा: रोज 2.5GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा)
  • एक्स्ट्रा बेनेफिट्स: JioTV, JioHotstar फ्री सब्सक्रिप्शन, 50GB JioAICloud स्टोरेज, Google Gemini और कई सारे गूगल बेनेफिट्स

Airtel के एनुअल प्लान्स

Airtel दो तरह के एनुअल प्लान्स ऑफर करता है. एक में काम चलाऊ डेटा तो दूसरे में डेली डेटा का फायदा मिलता है. ऐसे में यूजर्स अपने हिसाब से प्लान सेलेक्ट कर सकते हैं.

2249 रुपये वाला प्लान

  • वैलिडिटी- पूरे 365 दिन की वैलिडिटी
  • कॉलिंग: सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • SMS: पूरे साल के लिए 3600 SMS
  • डेटा: सिर्फ 30GB डेटा
  • एक्स्ट्रा बेनेफिट्स: साल भर के लिए Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन, फ्री स्पैम अलर्ट, फ्री Airtel Xstream Play सब्सक्रिप्शन और फ्री हेलोट्यून्स

3599 रुपये वाला प्लान

  • वैलिडिटी- पूरे 365 दिन की वैलिडिटी
  • कॉलिंग: सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • SMS: डेली 100 फ्री
  • डेटा: रोज 2GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा)
  • एक्स्ट्रा बेनेफिट्स: साल भर के लिए Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन, फ्री स्पैम अलर्ट, फ्री Airtel Xstream Play सब्सक्रिप्शन और फ्री हेलोट्यून्स

Vi के एनुअल प्लान्स

Vi के पास भी एयरटेल की तरह दो तरह के एनुअल प्लान हैं.

2249 रुपये वाला प्लान

  • वैलिडिटी- पूरे 365 दिन की वैलिडिटी
  • कॉलिंग: सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • SMS: पूरे साल के लिए 3600 SMS
  • डेटा: सिर्फ 30GB डेटा

3599 रुपये वाला

  • वैलिडिटी- पूरे 365 दिन की वैलिडिटी
  • कॉलिंग: सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • SMS: डेली 100 फ्री
  • डेटा: रोज 2GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा)
  • एक्स्ट्रा बेनेफिट्स: रात 12 बजे से सुबह 12 बजे तक मिडनाइट डेटा, वीकेंड डेटा रोलोवर और हर महीने 2GB डेटा बैकअप का फायदा

यह भी पढ़ें: बिना सब्सक्रिप्शन लिए फ्री में देख सकते हैं IPL 2026 LIVE, जानें कैसे

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola