बिना सब्सक्रिप्शन लिए फ्री में देख सकते हैं IPL 2026 LIVE, जानें कैसे
Published by : Ankit Anand Updated At : 06 Apr 2026 3:18 PM
मोबाइल पर IPL 2026 LIVE देखता हुआ एक शख्स (Photo: Canva)
IPL 2026 देखने के लिए अब अलग से OTT सब्सक्रिप्शन की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. अगर आप Jio यूजर हैं, तो कंपनी कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है, जिनमें फ्री JioHotstar का एक्सेस भी शामिल होता है. डेली डेटा, लंबी वैलिडिटी और एक्स्ट्रा डेटा ऑप्शन के साथ ये डील और भी फायदे का बन जाती है.
IPL 2026 का सीजन शुरू हो चुका है और कई लोग इसे लाइव देखने के आसान तरीके तलाश रहे हैं. बहुत से यूजर्स को लगता है कि मैच देखने के लिए अलग से OTT सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. अगर आपके पास जियो का सिम है, तो आप बिना कोई एक्स्ट्रा पैसा खर्च किए आराम से लाइव मैच का मजा उठा सकते हैं. Jio अपने यूजर्स के लिए कई तरह के प्लान्स ऑफर करता है, जिनमें फ्री JioHotstar का एक्सेस भी शामिल होता है. इन प्लान्स की कीमत अलग-अलग होती है, इसलिए आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से आसानी से सही प्लान चुन सकते हैं.
कुछ प्लान्स में आपको वन-टाइम डेटा ऐड-ऑन मिलता है, जबकि बाकी प्लान्स डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS के साथ आते हैं. इतना ही नहीं, जिन एरिया में 5G उपलब्ध है, वहां आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है. सीधी बात ये है कि इन प्लान्स के साथ आपको मोबाइल सर्विस और OTT एंटरटेनमेंट का कॉम्बो मिल जाता है.
प्लान के टाइप्स
Jio में आपको अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग प्लान्स मिल जाते हैं. जैसे मंथली, क्वार्टरली और एनुअल प्लान्स. अगर आप हर महीने रिचार्ज करना पसंद करते हैं, तो मंथली प्लान्स में आमतौर पर रोजाना करीब 2GB डेटा, साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS मिलते हैं.
वहीं अगर आप बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं, तो लॉन्ग-टर्म यानी सालभर वाले प्लान्स एक बेहतर ऑप्शन हैं. इनमें आपको 365 दिनों तक की वैलिडिटी और ज्यादा डेटा बेनिफिट्स मिलते हैं. अगर कभी डेटा कम पड़ जाए, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. Jio के डेटा ऐड-ऑन पैक्स भी उपलब्ध हैं, जिनसे आप आसानी से एक्स्ट्रा डेटा ले सकते हैं.
JioHotstar के साथ बेस्ट Jio प्लान्स
- ₹949 प्लान: रोज 2GB डेटा मिलता है और वैलिडिटी 84 दिन की होती है.
- ₹195 प्लान: कुल 15GB डेटा मिलता है, जो 90 दिनों तक चलता है.
- ₹100 प्लान: इसमें 5GB डेटा मिलता है और वैलिडिटी 30 दिन की होती है.
यह भी पढ़ें: अब डेटा लिमिट की नो-टेंशन, Airtel लाया Fully Unlimited प्लान्स, मिलेंगे ढेरों बेनेफिट्स भी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










