उत्पाद विभाग ने अवैध शराब का जखीरा किया बरामद

Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा. उत्पाद विभाग ने जामताड़ा शहर के पीएचइडी गली में छापेमारी की. अवैध शराब का जखीरा बरामद किया. डीसी रवि आनंद के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक कुंदन कौशल ने उत्पाद

विज्ञापन

जामताड़ा. उत्पाद विभाग ने जामताड़ा शहर के पीएचइडी गली में छापेमारी की. अवैध शराब का जखीरा बरामद किया. डीसी रवि आनंद के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक कुंदन कौशल ने उत्पाद इंस्पेक्टर निखिल चंद्र के नेतृत्व में छापेमारी की. शहर के हटिया इलाके में स्थित शिव मंदिर के पास अभय गुप्ता के घर की तलाशी ली. इस दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा मिला. जब्त खेप में अंग्रेजी शराब के विभिन्न नामी ब्रांडस शामिल है. पश्चिम बंगाल निर्मित 74 बोतलें (कुल मात्रा लगभग 25 लीटर), केन बियर 47 पीस (कुल मात्रा लगभग 24 लीटर) बरामद की गयी है. बरामद अवैध शराब और बियर की बाजार कीमत लगभग 45,000 आंकी गयी है. उत्पाद अधीक्षक कुंदन कौशल ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए शराब माफियाओं और अवैध कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा. संबंधित आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola