अमौर रेफरल अस्पताल परिसर से एक और बाइक की चोरी

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अमौर

विज्ञापन

अमौर.अमौर रेफरल अस्पताल परिसर से एक और बाइक की चोरी होने की घटना प्रकाश में आयी है. ज्ञात हो कि बीते मंगलवार को इसी अस्पताल परिसर से अस्पताल के चिकित्सक डॉ मो तौकीर अख्तर की बाइक की चोरी होने के बाद शुक्रवार को पुन: इसी अस्पताल के एक डाटा ऑपरेटर की बाइक चोरी हो गयी. डाटा ऑपरेटर वर्मन कुमार उम्र 30 वर्ष पिता सदानंद यादव, साकिन छतरभोग, वार्ड न० 12, पंचायत विष्णुपूर, थाना अमौर ने बताया कि वह 29-08-2025 को सुबह 9-00 बजे अपनी सुपर स्पेलन्डर मोटर साइकिल जिसका रजि० न० बीआर 11 ए वाई 7747 है, अस्पताल परिसर में खड़ा कर तथा हैंडिल लॉक कर अपनी ड्यूटी पर कार्य करने चला गया. दिन के 2-00 बजे आकर देखा तो उसका बाइक गायब था. काफी खोजबीन की किन्तु बाइक कहीं कोई अता पता नहीं चल सका. इस सम्बंध में डाटा ऑपरेटर वर्मन कुमार द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ अमौर थाना में बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया गया है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि डाटा ऑपरेटर वर्मन कुमार द्वारा दिये गये आवेदन पर बाइक चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस बाइक चोरी के मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola