तीन सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये एंबुलेंस कर्मी
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 01 Sep 2025 10:16 PM
एंबुलेंस कर्मचारी संघ के राज्यव्यापी हड़ताल के समर्थन में चकाई रेफरल अस्पताल में कार्यरत एंबुलेंस कर्मी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं.
चंद्रमंडीह . एंबुलेंस कर्मचारी संघ के राज्यव्यापी हड़ताल के समर्थन में चकाई रेफरल अस्पताल में कार्यरत एंबुलेंस कर्मी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. एंबुलेंस कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर इसका सीधा असर पड़ा है. जानकारी देते हुए एंबुलेंस चालक ने बताया कि पूरे बिहार में राज्य स्वास्थ्य समिति शेखपुरा, पटना एवं चिकित्सा हेल्थ केयर लिमिटेड मुंबई के साथ 102 एंबुलेंस कर्मियों का इकरारनामा किया गया है. लेकिन संस्था के द्वारा इकरारनामा में लिखे श्रम अधिनियम के कानून का पालन नहीं किया जा रहा है. इसके कारण एंबुलेंस कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारियों के तीन सूत्री मांगों में श्रम अधिनियम के तहत वेतन एवं अन्य सुविधा देने एवं अतिरिक्त कार्य का अतिरिक्त पारिश्रमिक भुगतान, प्रत्येक माह का वेतन का समय निर्धारित करने के साथ ही सभी कर्मचारी का वेतन पर्ची प्रत्येक माह देने एवं गाड़ी खराब होने पर उसकी मरम्मती समय पर करवाने के साथ ही गाड़ी खराब अवधि में कर्मचारी का वेतन नहीं काटने जैसे मांग शामिल है. कर्मचारियों ने बताया कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तबतक हड़ताल जारी रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










