अखिल भारतीय दर्शन परिषद के कोषाध्यक्ष बने डॉ. विजय

Edited by LALITANSOO
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिलोसॉफिकल सोसाइटिज की इकाई और दर्शनशास्त्र के सर्वाधिक आजीवन सदस्यों वाली संस्था अखिल भारतीय दर्शन परिषद के 69वें अधिवेशन (रांची विश्वविद्यालय ) में आमसभा हुई. बैठक

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिलोसॉफिकल सोसाइटिज की इकाई और दर्शनशास्त्र के सर्वाधिक आजीवन सदस्यों वाली संस्था अखिल भारतीय दर्शन परिषद के 69वें अधिवेशन (रांची विश्वविद्यालय ) में आमसभा हुई. बैठक में सर्वसम्मति से परिषद की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें लंगट सिंह महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार को परिषद का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. एलएस कॉलेज के के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश राय ने इस नयी जिम्मेदारी और उपलब्धि के लिए डॉ. विजय कुमार को बधाई दी. महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. संजीव मिश्रा, सचिव डॉ. राजीव कुमार, डॉ. दीपिका कुमारी, स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सरोज वर्मा, प्रो. राजेश्वर सिंह, प्रो. राजीव कुमार, डॉ. पयोली, डॉ. रेणु बाला, डॉ. अनुराधा पाठक, डॉ. रमेश कुमार विश्वकर्मा ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola