आज खुलेंगे कॉलेज व विवि, सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा होगी

Edited by LALITANSOO
Updated:
विज्ञापन

<P><H2>वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर </H2></P>छुट्टियों के बाद बीआरएबीयू समेत सभी काॅलेज सोमवार से खुल जायेंगे. वहीं स्नातक सत्र 24-28 के सेकेंड सेमेस्टर की रुकी हुई परीक्षाएं छुट्टी खत्म होने के बाद

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

छुट्टियों के बाद बीआरएबीयू समेत सभी काॅलेज सोमवार से खुल जायेंगे. वहीं स्नातक सत्र 24-28 के सेकेंड सेमेस्टर की रुकी हुई परीक्षाएं छुट्टी खत्म होने के बाद 6 अक्तूबर से फिर शुरू होने जा रही हैं. फॉर्म भरने में हुई देरी के कारण कई कॉलेजों के छात्रों के शुरुआती पेपर स्थगित कर दिये गये थे. अब विवि ने इन लंबित परीक्षाओं के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है. यह परीक्षाएं 6 से 8 अक्तूबर तक होंगी. सभी विषयों के एमजेसी (वैल्यू एडेड कोर्स) की परीक्षाएं पहले से तय केंद्रों पर दो शिफ्ट में होंगी. 6 अक्तूबर को पहली शिफ्ट कॉन्स्टीट्यूशनल वैल्यूज एंड फंडामेंटल ड्यूटी ग्रुप ए और बी, दूसरी शिफ्ट कॉन्स्टीट्यूशनल वैल्यूज एंड फंडामेंटल ड्यूटी, ग्रुप सी व डी, सात अक्तूबर को पहली शिफ्ट योगा फिलॉसफी एंड प्रैक्टिस ग्रुप ए व बी, दूसरी शिफ्ट योगा फिलॉसफी एंड प्रैक्टिस ग्रुप सी और डी व आठ अक्तूबर को पहली शिफ्ट इमोशनल इंटेलिजेंस सभी ग्रुप की परीक्षा होगी. आठ अक्तूबर को पहली शिफ्ट में कॉन्स्टीट्यूशनल वैल्यूज एंड फंडामेंटल ड्यूटी ग्रुप इ व एफ, आठ को ही पहली शिफ्ट में योगा फिलॉसफी एंड प्रैक्टिस ग्रुप इ व एफ की परीक्षा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola