आपसी विवाद में 14 वर्षीय बालक को चाकू मारकर किया जख्मी
Published by : DEEPAK KUMAR Updated At : 31 Aug 2025 6:37 PM
आपसी विवाद में 14 वर्षीय बालक को चाकू मारकर किया जख्मी
सोनवर्षाराज . थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में आपसी विवाद में 14 वर्षीय बालक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया. घटना बाद घायल बालक की मां ने थाने में आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगायी है. आवेदन में नगर पंचायत के वार्ड 13 निवासी मंजूर आलम की पत्नी फरहाना खातून ने बताया कि बीते शनिवार की रात उनका 14 वर्षीय पुत्र मो हसन घर के पास स्थित दुकान से सामान लेने जा रहा था. इस दौरान वार्ड 12 निवासी मो इमरोज गाली-गलौज करते मारपीट करने लगा. तभी मो इमरोज के कहने पर मो सरफराज चाकू से वार कर दिया. जो मो हसन के दाएं हाथ में लगा. इस दौरान हो हल्ला सुन बीच बचाव करने पहुंचे घायल बालक के चाचा मो मेराज के साथ भी दोनों आरोपितों के पिता मो फिरोज व मो सिराज ने मारपीट की. घटना बाद घायल मो हसन को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सोनवर्षाराज सीएचसी ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










