34 पेटी नकली विदेशी शराब जब्त, तीन वाहन बरामद, चार गिरफ्तार
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 01 Sep 2025 8:34 PM
हजारीबाग के कटकमसांडी क्षेत्र अंतर्गत आरा भुसाही जंगल में संचालित गोदाम से चतरा पुलिस ने 34 पेटी अवैध नकली विदेशी शराब बरामद की है.
मयूरहंड. हजारीबाग के कटकमसांडी क्षेत्र अंतर्गत आरा भुसाही जंगल में संचालित गोदाम से चतरा पुलिस ने 34 पेटी अवैध नकली विदेशी शराब बरामद की है. वहीं इस कारोबार में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में आरा भुसाही निवासी आशीष दांगी, बलवंत कुमार दांगी, चतरा के लाइन मुहल्ला ग्वालटोली निवासी रॉकी यादव व हंटरगंज थाना क्षेत्र के पंडरी गांव निवासी रामाशीष कुमार शामिल हैं. डीएसपी अमिता लकड़ा ने सोमवार को थाना परिसर में बताया कि एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली कि आरा भुसाही जंगल में बनी नकली विदेश शराब की आपूर्ति चतरा, हंटरगंज के साथ बिहार में की जा रही है. सूचना के बाद टीम का गठन किया गया और मयूरहंड थाना क्षेत्र के दनदाहा घाटी में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान करमा चौक के तरह से आ रही एक कार व पिकअप वाहन की जांच की गयी. जांच के क्रम में नकली शराब की पेटियां बरामद की गयी. इसके बाद आरा भुसाही जंगल में छापेमारी भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार लोगों के पास से चार मोबाइल भी बरामद हुए हैं. आरोपियों की निशानदेही पर 34 पेटी नकली शराब के साथ दो गैलन में 60 लीटर स्प्रीट, स्टीकर, दो बोरी खाली बोतल के अलावा एक कार (जेएच-02बीजी-9837) पिकअप वैन (जेएच-02एए-3882) व टाटा एस वाहन (जेएच-13एल-7084) बरामद किये गये. बीएनएस व उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया. बरामदनकली शराब में रॉयल स्टेज, वीसेवन, ब्लेन्डर प्राइड व आइकोनिक शामिल हैं. पुलिस के अनुसार इस कारोबार में चतरा स्थित सदर थाना क्षेत्र के नइकीकला गांव निवासी सुधीर साव (पिता-कैलाश साव) की भी संलिप्तता बतायी जा रही है. छापेमारी में पुलिस उपाधीक्षक अमिता लकड़ा, पुलिस निरीक्षक उमेश राम, थाना प्रभारी आशीष प्रसाद, एसआइ शिवदोय तिर्की, सहायक अवर निरीक्षक पुनीत कुमार, विपिन बिहारी सिंह व सहायक बल तिंतुस केरकेटा, कृष्ण कुमार, घांशीराम बेदिया शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










