मानसून: 15 जिलों में सामान्य और 23 जिलों में सामान्य से कम बारिश

Edited by DURGESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बिहार में मानसून ने इस बार गजब का रंग दिखाया है. अधिक बारिश वाले जिलों के रूप में पहचाने जाने वाले जिलों में इस बार सबसे कम बारिश दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना बिहार में मानसून ने इस बार गजब का रंग दिखाया है. अधिक बारिश वाले जिलों के रूप में पहचाने जाने वाले जिलों में इस बार सबसे कम बारिश दर्ज की गयी है. फिलहाल पूरे राज्य में 23 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है. केवल पंद्रह जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य बारिश दर्ज की जा चुकी है. अगस्त में बेहतर बारिश के बाद भी 31 अगस्त तक की बिहार में बारिश सामान्य से 29 फीसदी कम बारिश हुई है. आइएमडी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी में सामान्य से 61 % कम बारिश दर्ज हुई है. इसके अलावा सहरसा में सामान्य से 57 % कम, सुपौल में सामान्य से 55 %, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में सामान्य से 53 % कम, पश्चिमी चंपारण में सामान्य से 52 %, मधेपुरा में सामान्य से 51 %, मधुबनी और पूर्णिया में सामान्य से 50 % कम , सारण और अररिया में सामान्य से 45 फीसदी कम बारिश दर्ज की गयी है. इसके अलवा भागलपुर, भोजपुर, कटिहार, किशनगंज ,भभुआ आदि जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज हुई है. इस तरह उत्तरी और पूर्वी एवं पश्चिमी बिहार के बेहतर बारिश वाले जिलों में इस बार मानसून कुछ कम सक्रिय दिखाई दिया है. बिहार के केवल इन जिलों में हुई सामान्य बारिश- अरवल, औरंगाबाद, बांका,बेगूसराय, बक्सर, गया, जमुई, खगड़िया, लखीसराय,नालंदा, नवादा,पटना, रोहतास,शेखपुरा और वैशाली जिलों में सामान्य या इससे कुछ अधिक बादरिश हुई है. अगले तीन से चार दिन कम बारिश के आसार,बढ़ेगा पारा— बिहार में अगले तीन-चार दिन कम बारिश के आसार हैं. इस दौरान दो से चार डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने के संकेत हैं. कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ तेज ठनका के आसार जरूर बने हुए हैं. आइएमडी के सूत्रों के अनुसार पांच सितंबर से बारिश का एक नया दौर फिर शुरू हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola