सर्वे में हुआ खुलासा पढ़ें किन दंपतियों को नहीं होता है तनाव ?
Updated at : 14 Apr 2018 4:25 PM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन : वैसे युगल जो शादी शुदा हैं और जिनकी कुल आय करीब 39 लाख रुपये से कम है तो उनमें तनाव के शिकार होने के लक्षण उन लोगों के मुकाबले कम होती है जो शादीशुदा नहीं हैं . एक अध्ययन से यह जानकारी मिली है. यह शोध ‘ सोशल साइंस रिसर्च ‘ जर्नल में […]
विज्ञापन
वाशिंगटन : वैसे युगल जो शादी शुदा हैं और जिनकी कुल आय करीब 39 लाख रुपये से कम है तो उनमें तनाव के शिकार होने के लक्षण उन लोगों के मुकाबले कम होती है जो शादीशुदा नहीं हैं . एक अध्ययन से यह जानकारी मिली है. यह शोध ‘ सोशल साइंस रिसर्च ‘ जर्नल में प्रकाशित हुआ है. इसमें अमेरिका के ‘ चेंजिंग लाइव सर्वे ‘ के आंकड़ों को जांचा – परखा गया है.
इस अध्ययन में अमेरिका के 3,617 लोगों का साक्षात्कार है. इन लोगों की उम्र 24 से 89 साल के बीच थी. इस सर्वेक्षण में सामाजिक , मनोवैज्ञानिक , मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़े हुए सवाल किए गए थे. शोधकर्ताओं ने इसमें कभी शादी नहीं करनेवाले , शादीशुदा सहित नए शादी – शुदा लोगों की प्रतिक्रियाओं को ध्यान में रखा.
अमेरिका के जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के बेन लेनोक्स केल ने बताया , “ खास तौर पर वो लोग जो शादीशुदा हैं और जिनके घर की सालाना कुल आय लगभग 39 लाख रुपये है , उनमें तनाव के कम लक्षण दिखते हैं. लेकिन इससे ज्यादा आय के मामले में शादी तनाव कम करने से जुड़ा हुआ नहीं होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




