Moong Dal-Methi Puri: सर्दियों में ब्रेकफास्ट में ट्राई करना है कुछ खास, तो बनाएं स्वाद से भरपूर मूंग दाल-मेथी पूरी

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 26 Nov 2025 7:49 AM

विज्ञापन

Moong Dal-Methi Puri ( AI Image)

Moong Dal-Methi Puri: सर्दियों में नाश्ते में कुछ टेस्टी रेसिपी बनाना चाहते हैं तो आप मूंग दाल-मेथी पूरी को ट्राई कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मूंग दाल-मेथी पूरी की रेसिपी.

विज्ञापन

Moong Dal-Methi Puri: मूंग दाल से कई रेसिपी को बनाया जाता है. इससे आप पकौड़े, चीला, वड़ा या इडली बना सकते हैं. आप मीठे में मूंग दाल से हलवा तैयार कर सकते हैं. अगर आप मूंग दाल से कुछ नई डिश बनाना चाहते हैं तो मूंग दाल-मेथी पूरी एक अच्छा ऑप्शन है. सर्दियों के मौसम में मेथी के पत्ते मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं. आप मूंग दाल और ताजे मेथी के पत्तों का इस्तेमाल करके नाश्ते में पूरी तैयार करें. आप इस पूरी को आलू की सब्जी, चटनी या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं. 

मूंग दाल-मेथी पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 2 कप
  • मेथी के पत्ते- 1 कप
  • हरी मिर्च- 2 
  • मूंग दाल- 1 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार 
  • अजवाइन- आधा चम्मच
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- आधा चम्मच

मूंग दाल-मेथी पूरी को कैसे तैयार करें?

  • मूंग दाल-मेथी पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंग दाल को अच्छे से धो लें और 3-4 घंटे के लिए भिगो दें. अब आप एक मिक्सी जार में दाल और हरी मिर्च को डालें और बारीक पीस लें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. 
  • मेथी के पत्तों को भी धोकर बारीक काट लें और दाल के मिश्रण में डाल दें. अब आप इसमें आटा डाल दें. इसके बाद अजवाइन, कद्दूकस किया हुआ अदरक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक को मिला दें. फिर 2 चम्मच तेल को डाल दें और आटा गूंथ लें. आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • अब कड़ाही को गर्म करें और तेल डालें. आटे से छोटी-छोटी लोई बनाएं और गोल बेल लें. इसे कड़ाही में डालकर तल लें. पूरी जब अच्छे से पक जाए तब आप इसे निकाल लें. इस तरह से आप मूंग दाल-मेथी पूरी को तैयार करें और गरमा-गरम नाश्ते में सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार

यह भी पढ़ें- Winter Special Mix Veg Pickle: ठंड के मौसम में जरूर बनाएं ये स्पेशल मिक्स वेज अचार, इसका तीखा-चटपटा स्वाद सबको आएगा पसंद

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola