Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार 

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

mooli aloo sabji ( AI Image)

Mooli-Aloo Sabji Recipe: अगर आपको भी मूली खाना पसंद है और आप इससे कुछ नई रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं, तो मूली-आलू की सब्जी को जरूर बनाएं. आइए जानते इस आर्टिकल से मूली-आलू की सब्जी की रेसिपी.

विज्ञापन

Mooli-Aloo Sabji Recipe: सर्दियों के मौसम में हल्की धूप में बैठकर खाना खाने का मजा ही कुछ और होता है. इस मौसम में चावल-दाल, रोटी, पराठे या पूरी के साथ टेस्टी सब्जी मिल जाए तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है. ठंड के मौसम में आप मूली-आलू की सब्जी को बना सकते हैं. इस सब्जी की खास बात ये है कि आप इसे कम मेहनत में तैयार कर सकते हैं. ये सिंपल सी डिश खाने में स्वादिष्ट होती है. आप इस सब्जी को झटपट तैयार कर सकते हैं. 

मूली-आलू की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आलू- 3 
  • तेल- 2 बड़े चम्मच 
  • मूली- 1 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • जीरा- आधा चम्मच 
  • धनिया पाउडर- आधा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक- लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई

मूली-आलू की सब्जी को कैसे तैयार करें?

  • मूली-आलू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू को धो लें और छिलका हटा लें. आलू को आप छोटे टुकड़ों काट लें. मूली को भी धोकर साफ कर लें. मूली को छील लें और टुकड़ों में काट लें. 
  • सब्जी को तैयार करने के लिए आप कड़ाही में तेल को डालें. जब तेल गर्म हो जाए तो आप इसमें जीरा और हरी मिर्च को डाल दें.
  • अब आप प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट को डाल दें. इसके बाद आप मूली और आलू को डालकर अच्छे से मिला लें. इसे आप ढककर पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें. जब मूली और आलू पक जाए तो आप इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च का पाउडर, नमक और धनिया पाउडर को डाल दें. सब्जी जब पक जाए तो आप धनिया पत्ती को डाल दें. 

यह भी पढ़ें- Gud Makhana Recipe: घर आए दोस्तों के लिए बनाएं कुछ मीठा, झटपट तैयार करें गुड़ मखाना

यह भी पढ़ें- Chana Dal Tadka: घर पर बनाएं लाजवाब चना दाल तड़का, स्वाद में बेमिसाल और बनाने में आसान



विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola