घर पर बनाएं टेस्टी दही के कबाब, ट्राई करें शेफ श्रेया अग्रवाल की रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
dahi kebab

दही कबाब (इमेज-इंस्टाग्राम @ohcheatday)

Dahi Kebab: दही कबाब एक टेस्टी स्नैक्स है जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं दही के कबाब बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Dahi Kebab: अगर आप भी कबाब खाने के शौकीन हैं तो दही के कबाब को जरूर ट्राई करें. आप इन कबाब को शाम में चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. घर पर मेहमान आने वाले हों और आप उन्हें कुछ स्पेशल सर्व करना चाहते हैं तो ये डिश एक अच्छा ऑप्शन है. अगर आप भी दही के कबाब बनाना चाहते हैं तो शेफ श्रेया अग्रवाल की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं जिन्हें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @ohcheatday पर शेयर किया है. 

दही कबाब बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • हंग कर्ड- 300 ग्राम (8–12 घंटे तक लटका हुआ)
  • पनीर- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • शिमला मिर्च- आधा कप (बहुत बारीक कटी हुई)
  • प्याज- 1 बड़ा ( बारीक कटा हुआ)
  • भुना हुआ बेसन- 2 बड़ा चम्मच 
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया- 2 बड़ा चम्मच(कटा हुआ)
  • क्रिस्पी प्याज- आधा कप (बेक या एयरफ्राई किया हुआ)
  • चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- 1 चुटकी
  • इलायची पाउडर- 1 चुटकी
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- शैलो फ्राई करने के लिए

दही के कबाब को कैसे तैयार करें?

  • दही के कबाब बनाने के लिए एक बाउल में हंग कर्ड, कद्दूकस किया हुआ पनीर और भुना हुआ बेसन डालें. 
  • इसे अच्छी तरह मिलाकर स्मूद और हल्का सख्त मिश्रण बना लें.
  • अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया और क्रिस्पी प्याज डालें. 
  • इसके बाद चाट मसाला, गरम मसाला, इलायची पाउडर और नमक मिला लें. सभी चीजों को हल्के हाथ से मिला लें. मिश्रण इतना गाढ़ा होना चाहिए कि इससे टिक्की आसानी से बन जाए. 
  • अब इसे 30 मिनट से 1 घंटे तक फ्रिज में रख दें. 
  • हाथों पर थोड़ा तेल लगाएं और मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्की बना लें. इसे आप ब्रेड क्रम्बस में लपेट दें.
  • फिर इन्हें दोबारा 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें जिससे कि ये अच्छी तरह सेट हो जाएं. 
  • अब एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. कबाब को मीडियम आंच पर पका लें. जब ये दोनों तरफ से सुनहरे और क्रिस्पी हो जाएं तब आप इसे प्लेट में निकाल लें और गरमा गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा 

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola